बोकारो: छात्रा से अश्लील हरकत पर भड़के ग्रामीण, शिक्षक की जमकर पिटाई
गोमिया प्रखंड क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के द्वारा गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया गया है।
‘न मैं चैन से बैठता हूं, न बैठने दूंगा’ — ग्रामीण इलाकों में एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश
पहाड़ी, सुदूर और दुर्गम इलाकों में एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीजों को खाट पर ले जाने की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। राज्य सरकार ने इससे निपटने का नया और अनोखा तरीका निकाला है। ऐसे इलाकों में मरीजों को खाट पर अस्पताल न ले जाना पड़े, इसके लिए ऐसे इलाकों में स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन पर वहां के लोग मरीजों को अस्पताल ले जा सकेंगे।
कुलपतियों पर सख्त हुए राज्यपाल, समय पर रिजल्ट समेत दिए कई कड़े निर्देश
राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में परीक्षा के एक माह के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्यपाल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कुलपतियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए।
देवघर सड़क हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कई श्रद्धालुओं की गई जान
देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास आज सुबह हुई बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जमशेदपुर: ABVP ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का किया विरोध, विधायकों को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का विरोध दर्ज करते हुए मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर ट्रैफिक अलर्ट: 31 जुलाई को 14 घंटे और 1 अगस्त को 16 घंटे तक बड़े वाहन प्रतिबंधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। निम्नलिखित विवरण इस दौरान लागू ट्रैफिक नियमों और मार्ग परिवर्तनों को स्पष्ट करता है।
धनबाद: BCCL कर्मी के घर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों की संपत्ति चोरी
धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बालूडीह कॉलोनी में चोरों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दोपहर दिनदहाड़े तीन आवासों का निशाना बनाया। और आवासों का ताला तोड़ 10 हजार रुपये राशि सहित 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिये।
अबुआ आवास योजना: लाभुकों को सौंपी गई चाबियां और उपहार, सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभुकों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नव निर्मित आवासों की चाबी एवं उपहार प्रदान किए गए।
बोकारो वन भूमि घोटाला: 107 एकड़ जमीन बेचने वालों से ED की दोबारा पूछताछ, इस कंपनी को हुआ था सौदा
बोकारो के तेतुलिया मौजा की 107 एकड़ वन भूमि घोटाले की मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने सोमवार को भी दो आरोपियों इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से पूछताछ की। दोनों आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर विवादित जमीन बेचने का आरोप है।
31 जुलाई को रांची लौटेंगे CM हेमंत सोरेन, मॉनसून सत्र को लेकर करेंगे अहम बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची आगमन के तुरंत बाद वे सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें 1 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी।