पलामू में कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग
पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है।
रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है।
पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से छाए बादल
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।
उद्योग मंत्री संजय यादव की समीक्षा बैठक
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे,विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा रहे,
टीबी समापन को लेकर डीसी ने की समीक्षा, दिए निर्देश
रामगढ़ जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार ने इस अभियान की समीक्षा की और सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद को कई निर्देश दिए।
जमशेदपुर में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई: चार लोग गिरफ्तार
जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 25 लाख का नशीला इंजेक्शन और दवा बरामद किया गया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 5 मेडिकल और ऑटो पार्ट्स के दुकान को सील किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने
बालू माफियाओं की बढ़ी सक्रियता: सरकारी अफसरों को बना रहे बंधक
चुनाव खत्म होते ही झारखंड में बालू माफियाओं की सक्रियता बढ़ गयी है। साथ ही बालू का अवैध उत्खनन रोकने जा रहे अफसरों पर हमला करने के साथ-साथ बंधक बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
कुइयां कोलियरी में हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर केबल काटा
तिसरा थाना क्षेत्र की कुइयां कोलियरी की जीरो सीम खदान में हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोलकर चार कर्मियों को बंधक बनाया।उसके बाद सीम से 100 मीटर केबल काट लिया, जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये से अधिक बतायी जा रही है। सूचना कोलियरी प्रबंधन ने तिसरा पुलिस को दी है।
25 दिसम्बर से पहले 7 जिलों में हल्की बारिश के आसार
झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बना रहे लो प्रेशर एरिया का असर अब भी बरकरार है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छा रहे हैं। इस वजह से ठंड का असर थोड़ा काम हो रहा है। हल्के बादल होने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है।