रामगढ़: फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में 30 हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त, सड़क पर बहाया गया
रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री की टीम ने हाईवे पर एक दूध टैंकर को पकड़ा, जिसमें लगभग 30 हजार लीटर मिलावटी दूध भरा हुआ था।
झारखंड के 300 आदिवासी छात्र हर साल बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, सरकार देगी मुफ्त कोचिंग
। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के 300 प्रतिभाशाली आदिवासी छात्र-छात्राओं को हर साल डॉक्टर और इंजीनियर बनाने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है। इसके तहत चयनित छात्रों को नीट (NEET) और जेईई (JEE) की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
झारखंड के 360 स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड, मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्र से मांगे 3600 करोड़ रुपये
झारखंड सरकार ने राज्य के 360 हाई स्कूलों को प्लस टू स्तर (इंटरमीडिएट) में अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से 3600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव सौंपा है।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक, सफल संचालन को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा
विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक चलेगा। सत्र के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर समेत 3 पर ED की कार्रवाई अटकी, अभियोजन की अनुमति नहीं मिली
डर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची स्थित PMLA स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल कर जानकारी दी है।
जामताड़ा: डेम घाट पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
जिले के पंजानिया पंचायत के बिरगांव श्यामपुर स्थित डेम घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ मछुआरों ने पानी में एक युवक का बहता हुआ शव देखा। यह घटना श्यामपुर के पीछे स्थित डेम घाट पर हुई, जहां अक्सर डेम का पानी आसपास के मैदानों तक फैल जाता है।
एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन घोटाला, CID ने कसी जांच की कमान
एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन आवंटन में अनियमितताओं और धोखाधड़ी के मामले में सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर एएसपी दीपक कुमार को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बसाई जाएगी आधुनिक कॉलोनी
। झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार राज्य आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय भूखंड (प्लॉट) उपलब्ध कराएगा। इस दिशा में पहल करते हुए बोर्ड ने पुरानी विधानसभा के पीछे स्थित 5.50 एकड़ भूमि पर 1000 से 2500 वर्गफीट आकार के प्लॉट विकसित करने का निर्णय लिया है।
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को नागपंचमी पर तड़के 04:06 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा।
बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन का भुगतान न होने से एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।