देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। तीसरे सोमवार को सुबह 04:09 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा।
झारखंडः देवघर में बस और ट्रक में टक्कर, 5 कांवड़ियों की मौत
देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल है, जिनमें 4 की हालत गंभीर है।
गुमला: 108 एम्बुलेंस कर्मियों का सदर अस्पताल में धरना, स्वास्थ्य सेवाएं ठप
गुमला स्वास्थ्य विभाग में संचालित 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित अन्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान एजेंसी के द्वारा 108 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, लेकिन एजेंसी ना तो उनके हितों का ख्याल रखती है, ना ही एम्बुलेंस की स्थिति को सही रखती है।
झारखंड में आज फिर बारिश, कई जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
झारखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है।
JMM नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सरायकेला-खरसावां में बीते रविवार रात को कुछ बदमाशों द्वारा JMM नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में हुई। जिसमें हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उलीडीह थाना क्षेत्र संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर गौड़ बस्ती का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
रामतीर्थ धाम में विधायक ने की पूजा अर्चना
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने वैतरणी नदी तट पर स्थित रामतीर्थ धाम (रामेश्वर बाबा) में पूजा-अर्चना की।
भारी बारिश से कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड बहा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया निरीक्षण
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिला में बीते शुक्रवार से लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर स्थित कांकुवा नदी की पुलिया का एप्रोच रोड पूरी तरह बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय दर्शन और भाषा साहित्य को आत्मसात करने की जरूरत : सीपी सिंह
रांची | केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
रिम्स में होगा आफताब अंसारी का पोस्टमार्टम
रामगढ़ | रामगढ़ थाना परिसर से फरार होने के 48 घंटे के बाद आफताब अंसारी की लाश दामोदर नदी से मिली। लाश का पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस रविवार को सदर अस्पताल पहुंची। यहां मेडिकल टीम बनाई गई थी और दंडाधिकारी की नियुक्ति भी हुई थी।