जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बुधवार की देर रात जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थाना में पदस्थापित किया गया है।
जल जमाव की समस्या की अनदेखी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिया धरना
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलजमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेनैक) कार्यालय पहुंचा।
डैम में डाला जहर, मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान
पलामू, जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पंचायत के महुगांई गांव के डैम में शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया। जहर के असर से तालाब में पल रही सभी मछलियां मर गयी। इस घटना से मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। यह डैम सुपेंद्र साव के नाम से लीज पर लिया गया है, जिसमें पूरे गांव के सहयोग से मत्स्य पालन किया जाता है।
वाहन स्क्रैप पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर डीटीओ से मिले अमित
बोकारो, झारखंड में पुराने वाहनों के लिए राज्य स्तर पर परिवहन विभाग की ओर से स्क्रैप पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित बोकारो के ज़िला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर से बुधवार को मिले।
सामरिक भविष्य के लिए सामग्रियों में आत्मनिर्भरता जरूरी : डॉ सारस्वत
पूर्वी सिंहभूम, भारत के सामरिक और तकनीकी भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों में आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है। यह बात नीति आयोग के सदस्य और पद्म भूषण से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार सारस्वत ने कही। वे बुधवार को सीएसआइआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के प्लेटिनम जुबली व्याख्यान श्रृंखला के पांचवें व्याख्यान में संबोधित कर रहे थे।
दिव्यांग व्यक्ति की गला काटकर हत्या
खूंटी, तोरपा थाना क्षेत्र के सैंसेरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े मोहन स्वांसी (40) दिव्यांग व्यक्ति की बीच सड़क में गला काटकर हत्या कर दी गई।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रांची, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। वह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे।
पूर्व कांग्रेस विधायक सौरव नारायण सिंह ने दान की 30 एकड़ जमीन, विश्वविद्यालय के विकास को मिलेगी रफ्तार
राजा रामगढ़ के वंशज और 2004 से 2014 तक कांग्रेस के विधायक रहे सौरव नारायण सिंह ने पद्मा किला की 30 एकड़ जमीन विनोबा भावे विश्वविद्यालय को दान देने की घोषणा की है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने कल स्वयं स्थल का निरीक्षण किया।
गिरिडीह में सीएसपी संचालक से लूट: बदमाशों ने साढ़े 3 लाख रुपये छीने, मारपीट कर हुए फरार
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली के बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक संतोष कुमार के साथ मंगलवार शाम को बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई है।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। वहां वह एआईजी में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।