टैंकर से प्रोपलीन गैस रिसाव, बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग बंद
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के समीप मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जिओ पेट्रोल पंप के पास खड़े एक प्रोपलीन गैस से भरे टैंकर में अचानक रिसाव होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए।
सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से
रांची, भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। 10 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा और 11 जुलाई से श्रावण कृष्ण प्रतिपदा माह में गुरु आदित्य योग के शुभ संयोग में शिव आराधना की शुरुआत होगी। इस बार सावन में चार सोमवार का संयोग बन रहा है। 9 अगस्त को स्नानदान की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ इस पावन माह का समापन आयुष्मान और सौभाग्य योग के साथ होगा।
जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड और बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई।
पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के बाहर पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया। यह पूरी वारदात मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी
कैमरे में कैद हो गई।
भोगनाडीह विवाद पर केशव महतो का आरोप: चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को माहौल बिगाड़ने का टास्क बीजेपी ने दिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया है कि भोगनाडीह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन दोनों नेताओं को वहां अशांति पैदा करने का टास्क दिया था।
उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी पर सख्त राज्यपाल सचिवालय: JPSC को जांच का आदेश
JPSC परीक्षा 2023 में उत्तर पुस्तिकाओं में हुए अनियमितता की जांच का आदेश राज्यपाल संतोष गंगवार ने दे दिया है। मामले की जांच को लेकर उठे सवाल अब उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर 6 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया, साथ ही मंदिर में रखा ध्वनि यंत्र भी अपने साथ ले गए। घटना बीते रविवार की देर रात की बताई जा रही है।
JSSC-CGL पेपर लीक मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने शशि भूषण दीक्षित की जमानत याचिका खारिज की
साल 2024 में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। आज सोमवार 30 जून को हाईकोर्ट में शशि भूषण की जमानत याचिका पर सुनवाई हुए।
भोगनाडीह हिंसा पर बाबूलाल मरांडी की कड़ी प्रतिक्रिया: घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज भोगनाडीह में हूल दिवस के दिन आदिवासी समाज के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
गुरुजी से मिले एडवोकेट जनरल: सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन से ली स्वास्थ्य की जानकारी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य का हालचाल जानने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचे।
मुख्य सचिव अलका तिवारी का गिरिडीह दौरा: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिए अहम निर्देश
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।