पुलिस ने किया दो लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
जामताड़ा। जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल और लूटी गई रकम में 74 हजार नगद बरामद किया गया है।
रामगढ़ जिले में खाद्यान्न से भरे हर गोदाम पर है डीएसओ की नजर
खाद्यान्न वितरण की बात जब आती है, तो इसमें अक्सर चोरी और घोटाले का संदेह रहता है। झारखंड में अक्सर जिला आपूर्ति कार्यालय इसी विषय को लेकर विवादों में भी रहा है। लेकिन रामगढ़
हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम का छात्राें ने किया विराेध
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण पुलिस ने कार्यवाही को रोक दिया है और छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।
पलामू में चतुर्थवर्गीय पदों पर विज्ञापन का विरोध
पलामृू। पलामू जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के भर्ती विज्ञापन का विरोध शुरू हो गया है। युवा जिलास्तर पर बहाली करने, विज्ञापन में सुधार, परीक्षा आयोजन, सिलेबस निर्धारण एवं स्थानीय अभ्यर्थियों को पूर्ण प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
अफीम और ब्राउन शुगर का सप्लायर गिरफ्तार, दो करोड़ का ड्रग्स और 44.57 लाख बरामद
चतरा। अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
लोहरदगा। पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।
झारखंड में गर्मी से अधिक बेचैन कर रहा उमस, मानसून के आने तक होगी परेशानी
रांची। झारखंड के विभिन जिलों में गर्मी से अधिक परेशानी बढ़े हुए उमस से हो रही है। राजधानी रांची सहित अधिकांश जिलों में उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों को बेचैनी हो रही है।
राज्य के अन्य शहरों के मुकाबले शनिवार को रांची में सबसे अधिक उमस दर्ज किया गया।
पलामू में चतुर्थवर्गीय पदों पर विज्ञापन का विरोध
पलामृू। पलामू जिले में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के भर्ती विज्ञापन का विरोध शुरू हो गया है। युवा जिलास्तर पर बहाली करने, विज्ञापन में सुधार, परीक्षा आयोजन, सिलेबस निर्धारण एवं स्थानीय अभ्यर्थियों को पूर्ण प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
पुलिस ने किया दो लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार
जामताड़ा। जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल और लूटी गई रकम में 74 हजार नगद बरामद किया गया है।
आद्रा डिवीजन में ट्रेनों की व्यवस्था में बदलाव
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के चलते ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे टाटानगर सेवा क्षेत्र के यात्रियों को विशेष ध्यान दिया गया है। आगामी सप्ताह में टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिसमें कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कुछ को आंशिक रूप से चलाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। शनिवार को रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन सभी बदलावों का उद्देश्य ट्रेन सुविधा को अधिक बेहतर बनाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।