लोहरदगा में ट्रक पलटने से 2 बच्चों की मौत, आधा दर्जन घायल
लोहरदगा जिले के सरेंगदाग थाना क्षेत्र के हेसाग में ट्रैक्टर पलटने से 2 किशोर की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ईंट लदा ट्रैक्टर पहाड़ डांडू जा रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर के ऊपर तुरियाड़ीह पहुंचने पर दर्जनों लोग ट्रैक्टर में सवार हो गए।
झारखंड में इस बार भीषण गर्मी के आसार
आज से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं झारखंड के उत्तरी इलाके जिसमें पलामू संभाग का क्षेत्र आता है वहां हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है।
होली तक खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि
झारखंड बजट सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। वहीं, गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 2024-25 का 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में सबसे ज्यादा राशि ऊर्जा विभाग के लिए 971 करोड़, ग्रामीण कार्य के लिए 873 करोड़
झारखंड ने की आर्थिक प्रगति, GDP में 1.59% से बढ़कर 1.64% हुई हिस्सेदारी
झारखंड विधानसभा में आज पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक प्रगति के सकारात्मक संकेत मिले हैं। वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में झारखंड की हिस्सेदारी 1.59% थी, जो 2023-24 में बढ़कर 1.64% हो गई है। द्वितीयक क्षेत्र ने सबसे तेज़ विकास दर दर्ज की है, जबकि प्राथमिक क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है।
राज्यकर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, 5 लाख तक का मुफ्त में होगा इलाज
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यकर्मियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने झारखंड विधानसभा के सभागार में एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, राज्यकर्मियों, पेंशनरों, विधानसभा सदस्यों, पूर्व सदस्यों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों का 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा।
न कॉपियों की दोबारा जांच होगी न बहाली रुकेगी, स्नातक स्तर शिक्षक परीक्षा मामले में HC ने खारिज की याचिकाएं
झारखंड उच्च न्यायालय ने स्नातक स्तर शिक्षक परीक्षा से संबंधित 10 अपील याचिकाओं को खारिज कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने सुनाया। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुनर्मूल्यांकन और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।
झारखंड में 28,945 विद्यालयों को मिला टैबलेट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राज्य मंत्रालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 28945 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बीच टैबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय रिपोर्ट कार्ड और शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य समेकित- सतत क्षमता विकास कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।
पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीनअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आजसू की पूर्व मंत्री नीरू शांति भगत ने की मुलाकात
झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।
झारखंड में दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म, मछली की पूछ जैसा है उसका पैर
सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को इस दुर्लभ बच्चे ने जन्म लिया। उसकी मछली के पूछ जैसे एक पैर है। बच्चे का लिंग भी नहीं है। इसका वजन डेढ़ किलो है।