के. राजू बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी
कांग्रेस के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय समन्वयक के. राजू (कोप्पुला राजू) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है।
बगैर निकाय चुनाव के जनता के पैसे की बर्बादी: बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव न होने के कारण जनता के पैसों की अंधाधुंध बर्बादी हो रही है।
IIT-ISM के छात्रों की बड़ी सफलता, कम लागत में प्रदूषण नियंत्रण के लिए डेवलप किया मटेरियल
देश में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, और बड़ी फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक तत्व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, फैक्ट्रियों से होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादन भी देश के विकास के लिए जरूरी हैं, लेकिन प्रदूषण को नियंत्रित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
रांची में तीर्थयात्रियों से भरी 2 बसों में टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर
बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंगरोड पर आज दोपहर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों में टक्कर हो गई। इस घटना एक बस के चालक को चोट आयी है बीआईटी ओपी के रूदिया के पास हुई घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गई। आपको बता दें कि नगालैंड नंबर की चार बसों से तीर्थयात्रियों का जत्था बोधगया जा रहा था।
पलामू में 3 पुलिस जवान निलंबित, कैदी के अस्पताल से भागने पर कार्रवाई
पलामू जिले में 3 पुलिस जवानों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ये तीनों जवान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात थे। अब उनकी जगह नए जवानों की तैनाती कर दी गई है।दरअसल, 7 फरवरी को हत्या का आरोपी ऋषिकेश दुबे कैदी वार्ड से फरार हो गया था।
जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री ने किया डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना
जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक नए डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया से बात की।
नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हवलदार की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप-8 के हवलदार छोटन राम का निधन हो गया है। वे गढ़वा जिले के रहने वाले थे और पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात थे। गुरुवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
HEC की जमीन और भवनों को लीज पर देने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को अपने संसाधनों से चलाने की योजना फिर से बनाई जा रही है। HEC की यूनियनों ने प्रबंधन पर दबाव डालना शुरू कर दिया है कि खाली जमीन, भवन और क्वार्टर को लीज या बिक्री के जरिए मिलने वाली राशि से कंपनी को संचालित किया जाए।
अब पांच दिनों के बाद बदलेगा मौसम
झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह और शाम हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं, पांच दिनों बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृ्द्धि होगी। इसके बाद लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
कोडरमा ऑनर किलिंग केस: पिता और भाइयों ने मिलकर सिर किया धड़ से अलग साथ ही शव नदी के पास फेंका
कोडरमा जिले के मरकच्चो इलाके में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचखेरो नदी के पास बालू में दबी एक सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो यह मामला ऑनर किलिंग का निकला। मिली जानकारी के अनुसार मदन पांडेय ने अपने 2 बेटों, नितेश पांडेय और ज्योतिष पांडेय के साथ मिलकर अपनी बेटी निभा पांडेय की हत्या कर दी।