ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था युवक, वंदे भारत की चपेट में आने से मौत
रामगढ़ बरकाकाना स्टेशन के बीच टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रवीण मुंडा के रूप में हुई है। युवक अपने कान में इयरफोन लगाकर मस्ती से पटरी पर चल रहा था। दरअसल टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी।
जर्मनी के आम चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी की जीत
जर्मनी के आम चुनाव में रविवार को विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने जीत दर्ज की। इसी के साथ मर्ज का जर्मनी का नया चांसलर बनने का रास्ता साफ हो गया। 69 वर्षीय फ्रेडरिक मर्ज को रूढ़िवादी नेता माना जाता है। जर्मनी के समाचार पत्र बिल्ड ने चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी के जीत दर्ज करने की पुष्टि की है।
‘हेरा फेरी-3’ में नजर आएगी अक्षय, परेश और सुनील की तिकड़ी
हेरा फेरी’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बहुत सारे प्रशंसक हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने राजू, बाबूराव और श्याम की भूमिकाओं में दर्शकों को खूब हंसाया। आज भी जब कोई फिल्म टीवी पर दिखाई जाती है तो उसे पूरा देखा जाता है।
पटना में 12 नए पावर सबस्टेशन का निर्माण, बिजली आपूर्ति क्षमता में होगा इजाफा
हर साल बिजली की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए 12 नए पावर सबस्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया है। इनमें पटना सदर में सात, फुलवारीशरीफ, दानापुर, फतुहा और बिहटा में एक-एक पावर सबस्टेशन बनेगा। इन सभी पावर सबस्टेशनों के लिए जमीन भी उपलब्ध हो चुकी है।
PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह योजना किसानों को आर्थिक सहयोग देने के लिए चलाई जा रही है
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP का हंगामा, सीपी सिंह बोले- महामहिम से झूठ पढ़ाया जा रहा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया। राज्यपाल संतोष गंगवार सदन को सम्बोधित कर रहे थे। वह सरकार की उपलब्धि और प्राथमिकताओं को गिना रहे थे। इसी दौरान भाजपा की ओर से विरोध प्रकट किया गया।
बिहार में 1 मार्च से शुरू होगा प्री-मॉनसून सीजन, हल्की बारिश के आसार
बिहार में प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत 1 मार्च से होने जा रही है, और इस दिन 13 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश भागलपुर शहर में 13.3 मिलीमीटर दर्ज की गई
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का षष्ठम बजट सत्र
झारखंड विधानसभा का षष्ठम बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन, 24 फरवरी को सुबह 11:30 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण संविधान के अनुच्छेद 176(1) के तहत होगा। इसके बाद शोक प्रकाश किया जाएगा और फिर सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
BJP का बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, प्रदीप वर्मा ने कहा- भारत तीसरा सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा
भाजपा रांची जिला ग्रामीण ने सिल्ली स्थित धर्मशाला में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा उपस्थित थे।
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी भागलपुर के लोगों को कई सौगातें देने वाले हैं। इसके साथ ही वे 24 फरवरी को भागलपुर में रैली भी करेंगे।