विधानसभा के अंदर फ़ोन पर बात कर रहे थे मंत्री हफिजुल, अध्यक्ष ने ज़ब्त किया फ़ोन
झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे। मंत्री सुदिव्य सोनू प्रदीप यादव को जवाब दे रहे थे।
113 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
बिहार का आज यानि शनिवार काे स्थापना दिवस है। बिहार आज 113 साल का हो गया। बिहार दिवस को लेकर केन्द्र से लेकर राज्य ने मंत्रियाें ने शुभकामनाएं दी हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर भव्य आयोजन भी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू
इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।
तनिष्क शोरूम लूट कांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस एनकाउंटर में ढेर
जिले में नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी और कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं।
सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप बनाने के विरोध में आज रांची बंद
आज झारखंड की राजधानी रांची बंद रहेगी। बंद की घोषणा क्षेत्र के 40 से आदिवासी संगठनों ने किया है। बंद की शुरुआत आदिवासी संगठन के लोगों ने कर दी है। सुबह ही संगठन के लोग नामकुम के लोवाडीह चौक पहुंचे और विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव
दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी दल डीपीके ने प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। देश के संवैधानिक न्यायालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सोमवार सुबह 10 बजे हान के महाभियोग को बरकरार रखने या न रखने के बारे में अपना फैसला सुनाएगा।
भांजे की हत्या के बाद बहन से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, जानिए क्या है पूरा मामला
बिहार के भागलपुर जिले में भाइयों के बीच हुए विवाद में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। इस विवाद में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भांजे विकल यादव की मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा जयजीत यादव और बहन घायल हो गये। इस घटना के बाद गुरुवार रात नित्यानंद राय अपनी बहन के घर नवगछिया के जगतपुर गांव पहुंचे।
प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, PM मोदी और अमित शाह पर भी साधा निशाना
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने आज जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत हाजीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कल पटना में नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने की घटना बेहद चिंताजनक है। इससे मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठता है।
दिल्ली हाईकोर्ट जज के बंगले पर मिले 15 करोड़ कैश
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर करीब 15 करोड़ रुपए नगद बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है। दरअसल, होली की छुटि्टयों के दौरान जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले पर आग लग गई थी।
रांची DC ने कहा- बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा
राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकासन पहुंचाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।