वासेपुर में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 मोहल्लों में एक साथ छापेमारी
धनबाद: वासेपुर इलाके में गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। सुबह करीब 5-6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो मकान में घुसी, 4 की मौके पर मौत
गढ़वा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बेलचम्पा गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।
धुर्वा से लापता अंश-अंशिका की तलाश तेज, सुराग देने पर इनाम बढ़कर ₹2 लाख
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश में पुलिस प्रशासन ने जांच और तेज कर दी है।
रामगढ़ में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रामगढ़ जिला प्रशासन ने आगामी नगर निकाय (पालिका) चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
रांची में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा, मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 10 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
ओडिशा के सुंदरगढ़ में चार्टर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा विमान, एविएशन फ्यूल लीक
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे फर्टिलाइजर थाना क्षेत्र के कंसर इलाके में हुआ, जहां एक चार्टर प्लेन गुड़ियाटोली सरकारी स्कूल के पास खेत में गिर गया।
झारखंड कैबिनेट बैठक: पुलिस सुरक्षा, सड़क और विश्वविद्यालयों में सुधार के बड़े निर्णय, 134 करोड़ से सभी थानों में CCTV
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2026 को झारखंड मंत्रालय, रांची में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, रांची में एसटी और धनबाद में अनारक्षित मेयर पद
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही राजनीतिक सरगर्मी अब और तेज होने वाली है। इसकी वजह यह है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है।
झारखंड बजट 2026-27: ‘अबुआ दिशोम बजट’ के लिए पोर्टल-ऐप लॉन्च, जनता देगी सुझाव
झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में “अबुआ दिशोम बजट” के लिए विशेष रूप से तैयार ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप का औपचारिक शुभारंभ किया।
पूर्वी सिंहभूम में E-POS मशीन वितरण कार्यक्रम, मंत्री डॉ इरफान अंसारी हुए शामिल
बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय E-POS मशीन वितरण कार्यक्रम में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।