DSPMU का नाम बुधु भगत के नाम पर घोषित होने पर आदिवासी छात्र संघ ने ढोल-नगाड़े के साथ बांटी मिठाई
झारखंड सरकार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) का नाम बदलकर वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय किए जाने के फैसले का विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ (ACS) की पहल पर सभी विभागों में ढोल-नगाड़ों के साथ जाकर मिठाई बांटी गई और उत्सव का माहौल रहा।
जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा सहित तीन अन्य गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने सुनवाई की और सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
रिम्स निदेशक और स्वास्थ्य विभाग के बीच टकराव जारी, अब जारी हुआ शोकॉज
रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार और स्वास्थ्य विभाग के बीच जारी तनाव अब भी बरकरार है। निदेशक पद से हटाने संबंधी विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के महज तीन दिन बाद ही डॉ. राजकुमार को एक बार फिर कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया गया है।
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अब 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होंगे विश्वविद्यालों के डेमोंस्ट्रेटर
झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत डेमोंस्ट्रेटरों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को फिर से 65 वर्ष कर दिया है। पहले राज्य सरकार ने इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया था, जिसके खिलाफ कई डेमोंस्ट्रेटरों ने याचिका दायर की थी।
रांची में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, सेना की नकली वर्दी बरामद
रांची में सेना की खुफिया एजेंसी (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सेना की नकली वर्दी बरामद की है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष सूचना के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई।
रांची में शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पत्नी ने थाने में की शिकायत
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर स्थापित शहीद लांस नायक राजकुमार महतो की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह घटना 8 मई की रात की बताई जा रही है। वर्षों से यह प्रतिमा गांव मासु और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक रही है
रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता
भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के मद्देनजर झारखण्ड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सचिवालयों में लगातार तीन दिन की छुट्टी
कल शनिवार से झारखंड सरकार के सचिवालयों में लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी। दरअसल शनिवार और रविवार को सचिवालय बंद रहता है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा की छुट्टी है।
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत दो विद्यार्थी सम्मानित
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी, पब्लिक स्कूल, पुंदाग के कक्षा छह के दो विद्यार्थी हसनैन अली और कक्षा सातवीं की कशिश को चयनित किया गया है। यह योजना संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से शुरू की गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर रांची एयरपोर्ट
भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के बीच देशभर में अलर्ट की स्थिति है। तमाम एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची स्थिति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।