बीआईटी मेसरा में मेंटरशिप वर्कशॉप का आयोजन
असफलता से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। नाकामी का लुत्फ़ उठाएं, क्योंकि सफलता के बीज इसमें ही छिपे होते हैं। नवाचार समाज के आम लोगों को ध्यान में रख कर, कम खर्च पर होनी चाहिए। इसमें नवीनता, विशेषता और उपयोगिता पर ध्यान देना जरूरी है।
डिलीवरी बॉय बन युवक ने मोबाइल दुकान में की चोरी, 55 लाख संपत्ति उड़ा ले गया
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पीपी कंपाउंड में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। आईमैजेस्टिक ट्रेडर्स नाम की दुकान से 20 लाख रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये का मोबाइल सामान चोरी हो गया है। कुल मिलाकर 55 लाख रुपये की चोरी हुई है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा भेजा जवाब
डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र को दुबारा जवाब भेजा है। उसमें राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद भी डीजीपी बनाए रखने पर केंद्र सरकार द्वारा की गयी आपत्ति का जवाब दिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न नियमों और अन्य राज्यों की नीतियों को कोट करते हुए अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को जायज ठहराया है।
रांची के कडरू में विशाल पेड़ का एक हिस्सा गिरा, रोड ब्लॉक
रांची में जोरदार आंधी के साथ बारिश हो रही है। इसी बीच न्यू एजी कॉलोनी मंदिर मार्ग में द फॉलोअप के दफ्तर के ठीक बगल में एक विशाल पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया है।
रांची में मिलने लगी शाही लीची, स्वाद अभी अधूरा, दाम ऊंचे
रांची के बाजारों में लीची की आवक शुरू हो गई है। अभी लीची मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल से आ रही है। हालांकि, फिलहाल लीची में न तो पूरी मिठास है और न ही पर्याप्त गूदा, जिस कारण यह ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर रही।
फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर साक्षी को दी बधाई
रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बधाई दी है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह शहीद हो गए हैं।
प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हटाई दुकानें : बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी मैदान से बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों को हटाने का आरोप लगाया हैै। उन्होंने कहा कि यहां गरीब और आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग दुकान लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं लेकिन देर रात नगर निगम और लालपुर थाना की टीम ने बगैर किसी पूर्व सूचना के सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
रांची में 14 साल के नाबालिग ने कार से 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक 14 साल के नाबालिग ने कार से 2 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका घायल हो गईं। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास की है।
ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार : भाकपा
भाकपा के राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने पलामू के एमएससीएच अस्पताल में नकली दवा की आपूर्ति के कई दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है।