भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के लिए 11 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। अपने 32वें जन्मदिन पर उन्हें कप्तानी का शानदार तोहफा मिला है। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है।
NEWS SAGA DESK
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन के लिए 11 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। अपने 32वें जन्मदिन पर उन्हें कप्तानी का शानदार तोहफा मिला है। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है। एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के लिए 18 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। प्रतियोगिता की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, जहां केरल का पहला मुकाबला मध्य प्रदेश से होगा।
संजू के साथ कई नए चेहरों को मौका
केरल की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह दी गई है। रेड बॉल टीम के कप्तान विष्णु विनोद, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अहमद इमरान और ऑलराउंडर गोविंद देव को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सलमान निजार, केएम आसिफ, विग्नेश पुथुर और जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की टीम
संजू सैमसन (कप्तान), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अहमद इमरान, गोविंद देव, कृष्णा दीवान, विष्णु विनोद, सलमान निजार, अखिल स्कारिया, निखिल एम, विग्नेश पुथुर, बीजू नारायणन, कार्तिक बी नायर, वैसाख चंद्रन, केएम आसिफ, निधिश एमडी, शराफुद्दीन एनएम और जलज सक्सेना।
ग्रुप-C में इन टीमों से होगी टक्कर
केरल को ग्रुप-C में मध्य प्रदेश, आंध्र, असम, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और त्रिपुरा के साथ रखा गया है। पिछले सीजन संजू की कप्तानी में केरल नॉकआउट में जगह नहीं बना पाया था। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
संजू के पास फॉर्म में वापसी का मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज के आखिरी चार मैचों में संजू ने 14, 18, 4 और 4 रन बनाए थे। ऐसे में घरेलू टूर्नामेंट उनके लिए फॉर्म हासिल करने का अच्छा मौका होगा। भारत के लिए 82 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 1,842 रन, तीन शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं।
No Comment! Be the first one.