पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए रांची के श्री गुरुनानक सत्संग सभा में ‘विशेष दीवान’
रांची | झारखंड की राजधानी रांची स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की सलामती की कामना करते हुए रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी में ‘विशेष दीवान’ सजाया गया।
रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव
रांची | रांची के मोरहाबादी मैदान में जूनियर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स (जेसीआई) रांची का एक्सपो उत्सव मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। जेसीआई ने रविवार को भूमि पूजन के साथ एक्सपो की तैयारियां शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार के कारण विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित : मधु कोड़ा
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शनिवार को रेलवे, राज्य सरकार और पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के कारण विकास योजनाओं के प्रभावित होने का आरोप भी लगाया।
एचईसी की जमीन से हटा अतिक्रमण, भुक्तभोगियों ने जताया रोष
रांची | बिरसा चौक बायपास के दाहिनी ओर एचईसी की जमीन पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी लगाकर कई घरों और दुकानों को तोड़ा गया।
हजारीबाग में गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
हजारीबाग | झारखंड पुलिस ने शनिवार को हजारीबाग जिले के सिंघरावा गांव स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेन्सी के गोदाम से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के सिलिंडर भी बरामद कर लिए हैं।
सीटू और रांची नगर निगम की बैठक में कर्मियों की मांगों पर जताई गई सहमति
रांची | झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन (सीटू) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम प्रबंधन के साथ शनिवर को वार्ता की। वार्ता के दौरान मातृत्व अवकाश, राष्ट्रीय अवकाश और अर्जित अवकाश लागू करने के अलावा बोनस और वेतन वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में परीक्षा-परिणाम व्यवस्था ध्वस्त, छात्रों का गुस्सा फूटा
रांची यूनिवर्सिटी की तरह ही झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) में भी डिप्लोमा से लेकर बीटेक तक के विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं और परिणामों को लेकर गंभीर अव्यवस्था देखने को मिल रही है।
ऑटो ड्राइवर की छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने चलते वाहन से लगाई छलांग, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रांची के अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि ऑटो चालक द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने के बाद छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज शालिनी अस्पताल में चल रहा है।
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची सदर अस्पताल की अव्यवस्थित पार्किंग पर जताई नाराज़गी, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश
रांची सदर अस्पताल की पार्किंग में व्याप्त अव्यवस्था पर स्वत: संज्ञान लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
गुरु नानक बाल मंदिर में शिक्षकों का हुआ सम्मान
रांची | शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल, कृष्णा नगर कॉलोनी में शुक्रवार को शिक्षकों को समानित किया गया।