हाथियों से प्रभावित इलाकों का नियमित निगरानी करे वन विभाग : सांसद
खूंटी | सांसद कालीचरण मुंडा से शुक्रवार को सिमडेगा के वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाथियों के उत्पात और उससे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद के खूंटी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया जाए और विभाग प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करे।
पिता और गुरूजी थे मेरे शिक्षक : डॉ इरफान
रांची | शिक्षक दिवस के अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि उनके दो शिक्षक रहें हैं। जिनका उनके जीवन में अहम योगदान रहाा है। पहला गुरू उनके पिता फुरकान अंसारी और दूसरे शिक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन रहे हैं।
धार्मिक झंडा उखाड़ कर फेंकने पर तनाव, सड़क जाम
रांची | रांची के पिठोरिया के सोसो मोड़ पर धार्मिक झंडा उखाड़ कर फेंकने को लेकर तनाव का माहौल था। एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को धार्मिक झंडे को उखाड़ फेंके जाने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। इससे आवाजाही प्रभावित हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने जलाई डीएसई के आदेश की प्रतियां
रांची | अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची इकाई के आह्वान पर सभी प्रखंडों के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने कचहरी स्थित शिक्षा परिसर में डीएसई के आदेश की प्रतियां जलाईं।
कच्ची सड़क पर धान रोपकर, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
पश्चिमी सिंहभूम | आजादी के 79 वर्षों बाद भी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पताहातु गांव में पक्की सड़क न बनने के कारण ग्रामीणों ने शुक्रवार को कच्ची सड़क पर ही धान रोपकर आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में किया गया।
शिक्षक राष्ट्र की दिशा तय करते हैं: आनंदमयी सिंह
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं सामाजिक कार्यकर्ता आनंदमयी सिंह ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 पहुंचे जेल
कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को जेल भेज चुकी है। अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। आज जिन दो आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनके नाम मो. फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद और अथार तौहीद हैं।
GST दर घटने पर कांग्रेस प्रवक्ता का तंज: ‘सरकार NDA की, सिस्टम कांग्रेस का’
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि आठ साल तक जीएसटी से कमाई करने वाली सरकार की आंखों की रोशनी अब जाकर लौटी है। देश में सरकार एनडीए की है लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है।
सैनिकों की इमरजेंसी चिकित्सा के लिए लगाया गया भीष्म क्यूब्स
रामगढ़ | सैनिकों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा देने के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में बेहद अत्याधुनिक सुविधा बहाल की गई है। भीष्म क्यूब्स की स्थापना कर सैनिकों को इमरजेंसी में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने और अन्य चिकित्सीय सुविधा देने का इंतजाम किया गया है।
रिनपास में जल्द देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, सारी कमियां होंगी दूर:मुख्यमंत्री
रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो, इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।