पतरातू लेक रिजॉर्ट बनेगा राज्यस्तरीय पर्यटन हब, सुविधाओं का होगा विस्तार
रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित प्रसिद्ध पतरातू लेक रिजॉर्ट पर्यटन स्थल को और भव्य व आकर्षक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है।
झारखंड विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फ़रवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो रहा है और 19 फरवरी तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के कारण उस दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
रांची: डोरंडा में युवक को बोनेट पर लटकाकर घुमाया, वकील गिरफ्तार
रांची के पॉश इलाके डोरंडा में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद एक मर्सिडीज कार सवार आरोपी ने युवक को अपनी कार की बोनेट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया।
विदेश में उच्च शिक्षा में झारखंड के छात्रों का परचम लहराने का लक्ष्य, CM हेमंत सोरेन ने स्कॉलर्स का किया स्वागत
रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे झारखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम सोरेन, नाइके बाबा चयन में शामिल
रामगढ़। जिले के नेमरा गांव में संथाल समाज की पारंपरिक ‘कुठ कटी’ परंपरा के तहत नाइके बाबा (पाहन) का चयन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
रांची में RTE नामांकन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा मौका
रांची जिला प्रशासन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, 24 को पेश होगा आम बजट,पहली बार डिजिटल होगी कार्यवाही
रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। सत्र से पहले 17 फरवरी को दोपहर एक बजे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी।
रांची के नवोदय विद्यालय में आधुनिक आर्चरी एरेना की सौगात, DC ने किया उद्घाटन
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आधुनिक आर्चरी एरेना का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने किया।
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगी आस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम
रांची: महाशिवरात्रि के अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य झांकियों और शिव बारात का आयोजन भी किया जाएगा
सीएम हेमन्त सोरेन से जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन (BRLF) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।