राज्यपाल केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पहुंचे, की गणेश पूजा
रांची | राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास (ओटीसी ग्राउंड के निकट) जाकर वहां आयोजित गणेश पूजन उत्सव में सम्मिलित हुए।
झारखंड के सात जिलों में दो सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका
रांची | राज्य के सात जिलों में दो सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है।
विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।
झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम
पलामू | पलामू में झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला की जान ले ली। इसके बाद शनिवार की रात से रविवार की सुबह 9 बजे तक हंगामा मचा रहा। मामला पांकी थाना क्षेत्र का है। थाना रोड में संचालित सोमी सेवा सदन में इलाज के दौरान पांकी के ही रहने वाले जितेंद्र कुमार भुईयां की पत्नी पूनम देवी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद फर्जी हॉस्पिटल को बंद कर फर्जी डॉक्टर एचएन झा फरार हो गया।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोहरंगी पीडब्ल्यूडी पथ का शिलान्यास
लोहरंगी, नारायणपुर | झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोहरंगी पीडब्ल्यूडी पथ से अर्जुनडीह तक लगभग एक किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंच गए हैं। वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां वह सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और केशव महतो कमलेश भी उनके साथ मौजूद हैं।
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन से करेंगे अहम मुलाकात
विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची आने वाले हैं। अपने झारखंड दौरे के दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन की अपील करेंगे।
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत
राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं।
झारखंड के दो मंत्रियों को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
गिरिडीह | राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
सोनारी लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार, सोने का लॉकेट और बाइक बरामद
पूर्वी सिंहभूम | सोनारी थाना क्षेत्र में हुए एक लूटकांड का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद तुरंत की गई छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस में भर्ती
रांची | झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री और मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें रांची के पारस अस्पताल में गुरुवार को भर्ती किया गया है। मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।