24 अगस्त को RIMS-2 की जमीन पर होगा भूमिपूजन, चंपाई सोरेन बोले- सूर्या हांसदा आदिवासी होने के कारण हुआ एनकाउंटर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की महागठबंधन सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए, उसकी कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल उठाए है। उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
रांची: नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
रांची में एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की सुचना अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई।
महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता पंकज आनंद बर्खास्त
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद को महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
पलामू | मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के 30 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ बबलू की हत्या का खुलासा करते हुए मामले में उसकी प्रेमिका के पिता, मां, दादा और भाई को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा में विसर्जित की गुरुजी की अस्थियां
NewsSaga Desk रामगढ़ | दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में दामोदर नदी के तट पर शांत वातावरण में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अस्थियों का विसर्जन संपन्न हुआ। इसके बाद परिवार की ओर से अन्य धार्मिक परंपराओं का भी पालन किया गया।
भोजपुरी साहित्य के पुरोधा गंगा प्रसाद अरुण का निधन
पूर्वी सिंहभूम | भोजपुरी और हिंदी साहित्य जगत के वरिष्ठ कवि, गीतकार एवं ग़ज़लकार गंगा प्रसाद अरुण का 15 अगस्त की देर शाम 6:23 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में लंबी बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। 79 वर्षीय अरुण जी के निधन से साहित्य जगत और भोजपुरी समाज शोकाकुल है।
सड़कों पर उतरे कुत्ता प्रेमी, किया विरोध प्रदर्शन
पूर्वी सिंहभूम | सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश, जिसमें आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में रखने की बात कही गई है, के खिलाफ रविवार को बिष्टुपुर स्थित रिगल मैदान के सामने कुत्ता प्रेमी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ स्ट्रीट डॉग्स को भी लाया और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारे लगाए ।
जन्माष्टमी पर्व शास्त्रीय और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया
पूर्वी सिंहभूम | टेल्को के राधिकानगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही शास्त्रीय और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के संस्थापक संरक्षक पंडित शक्तिधर त्रिपाठी (भीम जी) और मंदिर के पुजारी पंडित अखिलेश पांडेय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण और माता राधिका का अभिषेक किया गया।
टाटानगर सहित कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
पूर्वी सिंहभूम | दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यात्री सुविधाओं एवं परिचालन कारणों से आगामी दिनों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का प्रस्थान समय भी परिवर्तित किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, नन्हे राधा-कृष्ण और नृत्य प्रतियोगिता ने लुभाया
पूर्वी सिंहभूम | सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शनिवार की रात भक्ति और उल्लास के बीच हुआ। अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल आयोजित हुए। नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी के मनमोहक रूप तथा प्रतिभागियों द्वारा सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।