रांची: नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

News Saga Desk

रांची।  रांची में एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की सुचना अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद आज सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं छात्रा की पहचान गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय अनिशा श्वेता के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका हेसल मिलन चौक के महतो होटल लॉज में रहती थी। छात्रा ने बीती रात अपने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि अनिशा बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। और इस कारण वह अपने कमरे में अकेले ही रहती थी। वहीं लोगों ने बताया कि मृतका के पिता केरल में कार्यरत हैं।

मौके पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने मामले कोलेकर बताया कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस हर पहले से जांच कर रही है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतज़ार कर रही है। ताकि आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More