महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता पंकज आनंद बर्खास्त

News Saga Desk

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद को महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। महिला जूनियर इंजीनियर ने 13 सितंबर 2024 को आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आनंद ने उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जातिसूचक अपमान और शारीरिक दुर्व्यवहार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया, गालियां दी गईं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया, जिसने आरोपों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में पंकज आनंद को दोषी ठहराया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। इसी के आधार पर 21 सितंबर 2024 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में अंतिम कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पीड़िता ने उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई है। हालांकि, पंकज आनंद को इस आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More