शोटोकान कराटे परीक्षा में छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोलकाता | कियो जापान शोटोकान कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में रविवार को कराटे की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल के कई जिलों से सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न डिग्रियों के लिए प्रमोट किया गया।
मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी
पश्चिम सिंहभूम | जिले के चक्रधरपुर शहर में भगत सिंह चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार रात चोरों ने पलक सलूजा की दुकान की छत की एस्बेस्टस सीट काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और काउंटर में रखी नकदी चुरा ली।
इंटरमीडिएट छात्रों के आंदोलन की जीत पर निकाला गया विजय जुलूस
पूर्वी सिंहभूम | इंटरमीडिएट की पढ़ाई कॉलेजों में ही जारी रखने के निर्णय पर रविवार को शहर के छात्रों ने ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला। कोऑपरेटिव कॉलेज, वूमेन्स कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने साकची आम बगान से जुलूस की शुरुआत की।
सावन महोत्सव में नेहा गुप्ता बनीं सावन क्वीन
पूर्वी सिंहभूम | सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए मानगो स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी की महिलाओं ने रविवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया।
इस अवसर पर सोसाइटी परिसर को हरे रंग की थीम पर सजाया गया। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां और हरी चूड़ियां पहनकर नृत्य और संगीत के माध्यम से सावन का स्वागत किया।
अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पलामू | पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तमदागा में अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडारण का भंडाफोड़ किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार नावाबाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार को जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने पूरी जानकारी दी।
चर्च में फादर और सिस्टर्स के 25 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान
पश्चिम सिंहभूम | जिले के रोमन काथलिक चर्च परिसर में रविवार को एक विशेष और भावनात्मक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें चर्च में पदस्थापित पांच फादर और तीन सिस्टर्स के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जुबिली मनाई गई।
सदाचार और शाकाहार से हम जीवन को बना सकते हैं सुंदर : स्वामी गंगाधर
खूंटी | महर्षि मेंहीं आश्रम मलियादा मुरहू में रविवार को विशेष सत्संग और ध्यान-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में अपने प्रवचन के दौरान ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर महाराज ने कहा कि सावन माह में हम देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं।
विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
पूर्वी सिंहभूम | विधायक सरयू राय ने रविवार को उपायुक्त को पत्र लिखा है।
विधायक ने बताया कि उपायुक्त को पत्र लिखकर कदमा क्षेत्र के कई सामुदायिक भवनों, रैन बसेरा और कौशल विकास केंद्र पर अवैध कब्जे मुक्त करने का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने इन सरकारी भवनों को कब्जा मुक्त कर सार्वजनिक हित में उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है।
जेल की हवा खानेवाले खूंटी जिला परिषद के दूसरे अध्यक्ष हैं मसीह गुड़िया
खूंटी | नई पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद खूंटी जिले में तीन पंचायत चुनाव हो चुके हैं और जिला परिषद कें तीन अध्यक्ष भी चुने गये, लेकिन जिले का दुर्भाग्य कहें या कुछ और, इनमें दो जिला परिषद अध्यक्ष को जेल की हवा खानी पड़ी। दोनों के जेल जाने का कारण लगभग एक समान है।
भाकपा माओवादी का नक्सली गिरफ्तार
लातेहार | लातेहार पुलिस ने लोहरदगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाकर पेशरार थाना क्षेत्र से माओवादी नक्सली जगन लोहरा को गिरफ्तार किया है।