मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मंत्री शिल्पी तिर्की बनी बिहार विधानसभा चुनाव में एआईटीसी की ऑब्जर्बर
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है। इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी है। बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है।
रांची में नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
रांची | नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो गया। राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में व्रतियों ने शुद्ध रूप से नहा-धोकर नेम और निष्ठा का पर्व छठ की शुरूआत की।
लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल की ओर से जन्मदिन समारोह का आयोजन
बाघमारा | लायंस क्लब बाघमारा सेन्टेनियल के सदस्यों द्वारा शनिवार को रामदेव रेस्टोरेंट डुमरा में लायन सुषमा रानी के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया।
रांची पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,पांच आरोपित गिरफ्तार
रांची | रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है।
रांची में छठ पर्व पर सुरक्षा कड़ी, 62 घाटों पर रहेगा सतर्क बल
रांची: छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रांची प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा उपायों की घोषणा की है। प्रशासन ने शहर को 9 ज़ोन में विभाजित किया है, प्रत्येक ज़ोन में डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। उनके साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल और आंसू गैस इकाई भी रहेगी।
दिल्ली हादसे में शहीद हुए CRPF जवान वीरेंद्र शुक्ला को पलामू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार शुक्ला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिंगरा खुर्द स्थित कोयल नदी के तट पर आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी फायरिंग के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज से छठ महापर्व की शुरूआत, नहाय-खाय से गूंजे घाट और घर
रांची। छठ महापर्व की शुरूआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी है। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्रता और भक्ति भाव के साथ गंगा और अन्य नदियों में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना कर रहे हैं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महान पर्व की विधिवत शुरूआत हो गयी है। नहाय-खाय के दिन व्रती घर की सफाई कर शुद्ध भोजन बनाते हैं। लौकी-भात और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत की शुरूआत की जाती है। इसके बाद व्रती अगले दिनों तक कठोर नियमों और उपवास का पालन करते हैं। घाटों और घरों में आस्था का माहौल नजर आ रहा है। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, जबकि पुरुष घाटों की सफाई और सजावट में लगे हैं। प्रशासन की ओर से भी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किये गये हैं। छठ पूजा न केवल सूर्य उपासना का पर्व है, बल्कि यह लोक आस्था, परिवार की सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी माना जाता है।
राज्य सरकार का प्रयास, झारखंड में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन निरंतर होता रहे : हेमन्त सोरेन
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे समय के बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।
डीएमएफटी फंड घोटाला पूरे झारखंड में फैला हुआ है: बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बाबूलाल मरांडी ने राज्य में उजागर हो रहे जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले पर कड़ी आपत्ति जताई है।