सीसीएल की नई मुहिम “War Against Wastage” का शुभारंभ, ऊर्जा संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज

News Saga Desk

रांची: सीसीएल ने “War Against Wastage” स्लोगन के साथ ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई मुहिम की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अभियान के तहत “Switch Off, Save On” संदेश वाली एक विशेष पटिका का विमोचन किया गया। यह पटिकाएं सीसीएल मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों के बिजली स्विच बोर्डों के नीचे लगाई जाएंगी, ताकि कर्मचारियों को बिजली बचत के प्रति प्रेरित किया जा सके।

सीसीएल विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए पानी, बिजली, ईंधन और भोजन की बचत को लेकर लगातार जागरूकता फैला रहा है। कंपनी का मानना है कि “आज की बचत, कल की सुरक्षा” का संदेश समाज तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

सीसी एंड पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि “War Against Wastage” अभियान के तहत किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयासों को यदि जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए, तो इससे न केवल ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का सकारात्मक संदेश भी पहुंचेगा।

सीसीएल का यह अभियान ऊर्जा संरक्षण, जिम्मेदार कार्यसंस्कृति और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। “बिजली बचाएं, भविष्य संवारें” के संकल्प के साथ सीसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों से निपटने के आह्वान के अनुरूप है। सीसीएल पहले से ही पानी, भोजन और ईंधन बचत से जुड़ी कई पहलें चला रहा है। इन पहलों के तहत कोलकर्मी स्वेच्छा से कार पूलिंग, मोटरसाइकिल पूलिंग और साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में योगदान दे रहे हैं।

Read More News

RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुई रितु जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की...

CM हेमन्त सोरेन ने बैठक में दिए बड़े निर्देश, 5 हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की...

Read More