News Saga Desk
रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में मंगलवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ गांडेय विधायक Kalpna Soren भी मौजूद रहीं। दोनों ने मंदिर में विधिवत पूजा कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा इस धार्मिक स्थल को और अधिक विकसित करने पर जोर दिया। इस मौके पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण, नवनिर्माण समिति के प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
No Comment! Be the first one.