News Saga Desk
पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक बातचीत भी हुई। और कहाँ बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा |
सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। राज्य की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया और भविष्य में सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। वहीं, इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
No Comment! Be the first one.