प्रेमी युगल ने बंद कमरे में लगाई आग, 18 वर्षीय युवती की मौत, युवक गंभीर

पड़ाव गढ़ैया इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते खौफनाक कदम, पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक प्रेमी युगल ने बंद कमरे में खुद को आग लगा ली। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 18 वर्षीय युवती खुशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय युवक अरुण का अस्पताल में उपचार जारी है। सीओ शिकोहाबाद के मुताबिक पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

News Saga Desk

फिरोजाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात बंद कमरे में युवक और युवती ने खुद को आग लगा ली। शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का उपचार हो रहा है। घटना के पीछे मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जांच कर दी है।

घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पड़ाव गढ़ैया की है। युवती की पहचान खुशी (18) निवासी पड़ाव गढ़ैया के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान अरुण (19) के रूप में हुई है, जो मोहब्ब्तपुर अहीर गांव का रहने वाला है। सीओ शिकोहाबाद अम्बरीश कुमार के अनुसार अरुण शुक्रवार की रात खुशी के घर आया था, जहां दोनों ने कमरा बंद कर आग लगा ली। कमरे से जब धुआं उठा तो खुशी के परिजनों और अन्य आसपास के लोगों को जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने कमरे का गेट तोड़कर दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके बाद खुशी की हालत और ज्यादा बिगड़ने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की है।

सीओ ने शनिवार काे बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

राज्यसभा चुनाव : हेमंत सोरेन-भूपेश बघेल मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, JMM-कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की अहम बैठक...

नितिन नवीन झारखंड दौरा: रामगढ़ और बोकारो में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा

News Saga Desk नितिन नवीन झारखंड दौरा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ और बोकारो जिले...

Read More