पानी की तलाश में आए हिरण पर कुत्तों का हमला, एक की मौत

News Saga Desk

रविवार की सुबह जंगल से भटक कर शहर में आए हिरणों के झुंड में एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 10 से 12 बजे के बीच हिरणों का झुंड छतरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में देखा गया। झुंड से भटक कर एक हिरण सोनार मुहल्ला की ओर चला गया, जहां कुत्तों ने उसे घेर लिया और घायल कर दिया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

वन विभाग के अनुसार, गर्मी और पानी की कमी के कारण जंगली जानवर शहर की ओर भटक रहे हैं। पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के लिए पानी की सुविधा हेतु 15 नाले और आसपास के डैम बनाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीलगाय, बंदर, लंगूर और हिरण जैसे जानवर लगातार गांवों में आ रहे हैं, जिससे खेती पर भी असर पड़ रहा है।

वन विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि जंगली जानवरों को परेशान न करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटाने में मदद करें

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More