मुजफ्फरपुर में फिसली शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जुबान, खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’

News Saga Desk

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने खुद को शिक्षा मंत्री की जगह “स्वास्थ्य मंत्री” बता दिया।

दरअसल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “बिहार में काफी कुछ करने की जरूरत है और हम करेंगे। हमारी सरकार ने हमें स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी है।”

मंत्री के इस बयान को सुनते ही वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। हालांकि, माना जा रहा है कि बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई थी। बाद में उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बात कही। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More