पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से हड़कंप, विवाद के बाद चली गोली

NEWS SAGA DESK

पटना : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्ड और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चलने की सूचना है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गोली चलने से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कोचिंग परिसर के बाहर स्थित एक नाश्ते की दुकान पर रोज की तरह युवकों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों और सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तनाव बढ़ने पर सुरक्षा गार्ड ने अपनी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली युवकों को वहां से हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाई गई थी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग मौके से भागने लगे, जबकि आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग के बाहर लगने वाली भीड़ को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मियों तथा स्थानीय युवकों के बीच समय-समय पर कहासुनी होती रही है। हालांकि इस बार मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

जामताड़ा में बड़ा हादसा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, 2 युवकों की मौत, 3 बैलों ने भी तोड़ा दम

जामताड़ा के करमाटांड़ में मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटने से दो युवकों और तीन बैलों की मौत हो...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More