सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन

News Saga Desk

पारामारिबो: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि वर्तमान राष्ट्रपति जेनिफर साइमंस ने की है।

संतोखी ने 2020 से 2025 तक सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वह प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी के अध्यक्ष भी थे और 2005 से 2010 तक देश के न्याय मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

राष्ट्रपति जेनिफर साइमंस ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा, “संतोखी का सार्वजनिक जीवन में योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।”

हालांकि, उनके अचानक निधन के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इस खबर के बाद सूरीनाम में शोक की लहर दौड़ गई है, और राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्रों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More