News Saga Desk
गिरिडीह। देवरी प्रखंड के एक गांव में छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित हिंदू संगठन के सदस्यों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देवरी प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में बैठक की, इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए देवरी थाना पहुंचकर थाना का घेराव किया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ बीच सड़क पर हुई छेड़खानी की घटना ने बेटियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उनका आरोप था कि इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, इस घटना को लेकर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
No Comment! Be the first one.