News Saga Desk
राजधानी रांची के करम टोली स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में कल्याण विभाग की ओर से बृहद धूमकुड़िया भवन एवं बहुउद्देशीय केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, रांची विधायक सीपी सिंह, रांची की मेयर रोशनी खलखो, आदिवासी समाज के अगुआ नेताओं समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी अतिथियों की मौजूदगी में धूमकुड़िया भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज की संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग को आदिवासी समाज के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
वहीं कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि धूमकुड़िया भवन की मांग जनजातीय समाज लंबे समय से कर रहा था। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पूरा होने के बाद जनजातीय संस्कृति को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। साथ ही आदिवासी बच्चों को शिक्षा, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास का बेहतर अवसर भी मिलेगा।
No Comment! Be the first one.