गुमला। झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। कामडारा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान संगठन के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार अन्य तीन लोगों को संगठन का दस्ता सदस्य बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान हथियार बरामद होने की भी सूचना है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
बड़ी वारदात की साजिश की सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन कर कामडारा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इसी दौरान चारों आरोपियों को हिरासत में लेने और हथियार बरामद होने की बात सामने आई है।
इसे भी देखें... बिहार MLC चुनाव में बवाल, मोकामा में जन सुराज-JDU समर्थक भिड़े
तीन जिलों में सक्रिय बताया जाता है विश्राम कोंगाड़ी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विश्राम कोंगाड़ी का प्रभाव क्षेत्र गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों तक बताया जाता है। इन जिलों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, संबंधित मामलों और बरामद हथियारों के संबंध में आधिकारिक विवरण पुलिस के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
No Comment! Be the first one.