हजारीबाग बैंक डकैती कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

झारखंड के हजारीबाग जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा बरही में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में छापेमारी कर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से डकैती में लूटा गया बड़ा हिस्सा बरामद किया है। बरामद सामान में करीब 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी शामिल है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस डकैती कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Read More News

झारखंड विशेष सत्र की मांग : BJP ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के संबंध में मुख्यमंत्री...

Read More