News Saga Desk
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर का निवासी बताया जा रहा है।
बताते हैं कि घटना रात करीब 12 बजे की है। ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटा नगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रनिंग रूम के पास लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
No Comment! Be the first one.