झारखंड में चलने वाली है लू, दोपहर में बरतें सावधानी

News Saga Desk

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की आशंका है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

20 अप्रैल तक गर्मी का असर और बढ़ सकता है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं 21 अप्रैल को स्थिति और गंभीर होने की संभावना है, जब खूंटी और सिमडेगा समेत कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने, धूप से बचने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.4 मिमी बारिश मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में हुई, जबकि रांची में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

इस दौरान डालटनगंज में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा है, वहीं कोडरमा में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

Read More