बिहार विधानसभा में SIR पर गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष में तीखी तकरार, बड़े आंदोलन की चेतावनी

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में एसआईआर के मसले पर पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उसके साथ ही मतदाता सूची के गहन निरीक्षण के खिलाफ विपक्ष का धरना भी जारी है। मंगलवार, बुधवार के बाद गुरुवार को भी विपक्ष ने काले कपड़ों में विधानसभा परिसर में धरना और प्रदर्शन किया।

विपक्ष के प्रदर्शन के कारण आज भी विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार से सदस्यों का प्रवेश बाधित रहा। आज एक बार फिर सदस्यों को सदन में प्रवेश देने के लिए पोर्टिको के बगल वाले गेट को खोलना पड़ा।

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

गुरुवार को विधानसभा में कामकाज शुरू हो उसके पहले ही विपक्ष ने विधानसभा पोर्टिको में मोर्चा संभाल लिया। काले कपड़े पहन राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये सदस्य आरोप लगा रहे थे कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार के अप्रवासियों को वोट से वंचित करने की साजिश कर रहा है।

इसी प्रदर्शन के बीच राजद नेता अख्तरुल ईमान शाहीन ने मीडिया से बात की और कहा कि विपक्ष का प्रदर्शन एसआईआर के रुकने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विपक्ष में आज विधानसभा अध्यक्ष को कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है।

सरकार राजशाही स्थापित करने की साजिश

इसके साथ ही मांग की गई है कि हमने कामों को रोककर किस मुद्दे पर विशेष चर्चा कराई जाए शाहीन ने आरोप लगाए की यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर राजशाही स्थापित करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो इसके खिलाफ पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

दूसरी ओर सत्तापक्ष के विधायक और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा विपक्ष को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं। ये लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने की साजिश कर रहे हैं। विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए श्रवण बोले कि विपक्ष को सिर्फ हंगामा करना आता है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More