News Saga Desk
Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानों गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दबंगों के एक समूह ने एक घर पर हमला कर जमकर तबाही मचाई। 50 से 60 लोगों की भीड़ ने पहले घर में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी। इस घटना में तोड़फोड़ और आगजनी मिलाकर कुल लगभग ₹8 लाख की संपत्ति क्षति हुई है। घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया और मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित गुफरान अंसारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सकील अंसारी, जुबेर अंसारी, मोहिउद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, कमरूदीन अंसारी, रेयाजुल अंसारी, सजीब अंसारी, अनीरा खातून और हबीला खातून समेत अन्य लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर उनकी पत्नी शबाना खातून के तीन कमरे के अल्बेस्टर मकान को निशाना बनाया।
घटना के दौरान शबाना खातून के साथ धक्का-मुक्की की गई, वहीं गुफरान अंसारी की बेरहमी से पिटाई की गई। जान बचाकर वे चान्हो थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उनका एंड्रॉयड मोबाइल, फेरी का कपड़ा और सोने की चेन छीनकर ले गए। इस मामले में चान्हो थाना में 9 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
No Comment! Be the first one.