‘मुझसे पत्रकारों की दुकानदारी चलती है…हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में इरफान अंसारी का बयान

News Saga Desk

अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी इस बार एक नए विवाद में घिर गए हैं। हज़ारीबाग़ दौरे के दौरान उनके समर्थकों पर पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, एक सवाल पूछने पर पत्रकार सुशांत सोनी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। यह घटना मंत्री की मौजूदगी में हुई बताई जा रही है, जिसको लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे सत्ता के अहंकार का उदाहरण बताया है।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा कि “उनकी वजह से पत्रकारों की दुकानदारी चलती है।” हालांकि, बयान पर विवाद बढ़ते देख उन्होंने तुरंत अपने शब्दों को बदलने की कोशिश की।

इस घटना के विरोध में पत्रकार संगठनों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। हज़ारीबाग़ की घटना के खिलाफ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र में मीडिया की आवाज़ को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। पत्रकारों ने इरफान अंसारी से माफी मांगने को कहा है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More