नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप में झारखंड के बच्चों का जलवा, मुंबई में दिखाया दम

News Saga Desk

झारखंड के नन्हें छात्रों ने ‘नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26’ में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों का राज्य स्तर से निकलकर मुंबई में राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और वहां अपनी प्रतिभा साबित करना इस बात का प्रमाण है कि झारखंड में शिक्षा की नींव लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने इस सफलता के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।

अंग्रेजी दक्षता में दिखाया दम

राज्य के छात्रों ने फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद 22 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अपनी अंग्रेजी दक्षता से सभी को प्रभावित किया। यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और इंग्लिश लिटरेसी पार्टनर LeapForWord के सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है।

सरकारी स्कूलों की बदलती तस्वीर

इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने राष्ट्रीय रैंकिंग हासिल कर यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के साथ वे किसी भी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से अब दूरदराज के इलाकों के बच्चों को भी राष्ट्रीय मंच मिल रहा है, जो उनके आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए अहम साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और बच्चों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये बच्चे भविष्य में और ऊंचाइयों को छुएंगे और राज्य के लिए प्रेरणा बनेंगे।

Read More News

‘मुझसे पत्रकारों की दुकानदारी चलती है…हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में इरफान अंसारी का बयान

अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी...

झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में बड़े फैसले, सड़क दुर्घटना मुआवजा 4 लाख तक बढ़ा

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी, पेंशन और शिक्षा में अहम निर्णय

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई...

Read More