झारखंड विधानसभा के 26 साल पूरे, स्पीकर बोले- सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर करें राज्य का विकास

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्यवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

झारखंड के संघर्ष और बलिदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने झारखंड के अलग राज्य बनने के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन झारखंड देश के 28वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई पीढ़ियों ने लंबा संघर्ष किया। आंदोलन के दौरान पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया और उलगुलान की भावना को आगे बढ़ाया। वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के त्याग और संघर्ष ने अलग राज्य आंदोलन को नई मजबूती दी।

राज्य गठन का उद्देश्य पूरा करना हमारी जिम्मेदारी

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के गठन का मकसद केवल भौगोलिक रूप से अलग राज्य बनाना नहीं था। इसके पीछे आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान और राज्य को विशिष्ट पहचान दिलाने का सपना जुड़ा था। उन्होंने कहा कि इन उद्देश्यों को पूरा करना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना आज भी सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पक्ष-विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण

लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि सदन में अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं और मत होना स्वाभाविक है। लेकिन विधानसभा के भीतर सभी जनप्रतिनिधियों का प्राथमिक उद्देश्य झारखंड का विकास और जनता का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम है। आपसी सहयोग और सार्थक बहस के जरिए राज्य को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।

2025 में 24 दिनों तक चली सदन की कार्यवाही

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में कुल 24 दिनों तक विधानसभा की बैठकें आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि सीमित अवधि के बावजूद सदन में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई

Read More News

झारखंड में चक्रवात अकवन का असर कमजोर, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, रांची में पारा 12 डिग्री तक गिरने के आसार

चक्रवात अकवन का असर कमजोर, रांची में 12 मिमी बारिश दर्ज। 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री...

Read More