बिहार के ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 22 नवंबर से हरिहर क्षेत्र में इस भव्य मेले की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार शाम 5 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे।
NEWS SAGA DESK
बिहार के ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 22 नवंबर से हरिहर क्षेत्र में इस भव्य मेले की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार शाम 5 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। इस खास मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कला, संस्कृति और मनोरंजन के होंगे कई आकर्षण
इस बार मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले कलाकार अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, लाइट एंड साउंड शो के जरिए दर्शकों को मनोरंजन के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक प्रस्तुतियों के अलावा भागवत कथा, रामलीला और गंगा आरती भी मेले का हिस्सा होंगी। रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए नौका दौड़, कुश्ती और पतंगबाजी जैसे आयोजन खास आकर्षण बनेंगे।
पर्यटकों के ठहरने के लिए स्विस कॉटेज की व्यवस्था
सोनपुर मेले में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के ठहरने के लिए स्विस कॉटेज तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से एक विशेष पवेलियन भी बनाया जाएगा, जहां बिहार के पर्यटन स्थलों, कला और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी मिलेगी।
बिहार की विरासत को करीब से जानने का मौका
सोनपुर मेला सिर्फ खरीदारी और मनोरंजन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह बिहार की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस मेले में पहुंचते हैं और यहां की परंपराओं, लोककलाओं तथा विभिन्न आयोजनों का आनंद लेते हैं।
No Comment! Be the first one.