झारखंड मैट्रिक टॉपर प्रेम कुमार साहू को BJP का सम्मान, आदित्य साहू ने घर पहुंचकर दिए 1 लाख रुपए

News Saga Desk

Aditya Sahu ने अपने वादे के अनुसार झारखंड मैट्रिक टॉपर Prem Kumar Sahu के घर पहुंचकर उन्हें एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। प्रेम कुमार साहू, रांची जिले के कांके प्रखंड के नेवरी निवासी अर्जुन साहू के पुत्र हैं। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.60%) हासिल कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

भाजपा ने राज्य के अन्य टॉपर्स Priyanshu Kumari (हजारीबाग), Shivangi Kumari (बानो) और Sunny Kumar Verma (रांची) को भी 1,00,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इन सभी छात्रों ने 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि Bharatiya Janata Party प्रतिभा के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार साहू की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में पार्टी समाज के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय पर सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि प्रकृति हमें निस्वार्थ सेवा का संदेश देती है जैसे पेड़ अपने फल दूसरों को देते हैं, नदियाँ दूसरों के लिए बहती हैं और गायें भी दूसरों के हित में दूध देती हैं। उसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी समाज सेवा और दूसरों के उत्थान के लिए होना चाहिए।

Read More News

रांची में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ कल से, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Ranchi में तीन दिवसीय ‘संसद सांस्कृतिक महोत्सव-स्वदेशी मेला’ का आयोजन कल से शुरू होने जा रहा है।...

Read More