राज्य में 1 जनवरी तक नहीं होंगे कोई भी राजकीय समारोह

News Saga Desk

रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। साथ ही राज्य के सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वे आधे झुके रहेंगे। इस संबंध में हेमंत सरकार के संयुक्त सचिव ने शुक्रवार को पत्र जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More