बंद से इस तरह निबट रहा प्रशासन, 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती; CCTV से उपद्रवियों पर नजर 

News Saga Desk

रांची। रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। चौक‐चौराहे पर ड्रोन कैमरा सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी सह एसससपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बंदी की तरह इस बंदी में भी जिला पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैद हैं। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उसका फुटेज रखेंगे। बंद को लेकर रैप, जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आश्रु गैस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गयी है।


Read More News

Read More