झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर पासवा का निर्देश, स्कूल समय में बदलाव

News Saga Desk

झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के निर्देशानुसार, राज्य के सभी निजी विद्यालयों को बच्चों के हित में अपने संचालन समय में बदलाव करने को कहा गया है। नए निर्देश के तहत विद्यालयों का संचालन अब सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक ही किया जाएगा।

विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए और अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उनके लिए स्कूल का संचालन अधिकतम सुबह 10:00 बजे तक ही करना उचित बताया गया है, ताकि तेज धूप और लू के प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके।

पासवा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में अपराह्न 11:30 बजे के बाद बच्चों को विद्यालय में बुलाना उचित नहीं होगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भीषण गर्मी के इस दौर में बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Read More News

केंद्र सरकार की मंशा पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा इसी लिए नहीं दिया महिला आरक्षण बिल को समर्थन

राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस...

Read More