झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन की घोषणा, 15 से 21 मई तक होंगे विशेष कार्यक्रम

News Saga Desk

रांची: राजधानी रांची स्थित Jharkhand Pradesh Congress Committee कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mahato Kamlesh ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि Indian National Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आधिकारिक रूप से नोटिफाई कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस एग्जीक्यूटिव कमेटी, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, कोऑर्डिनेशन कमेटी, कैंपेन कमेटी, डिलिमिटेशन कमेटी, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी और SIR कमिटी का गठन किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इन समितियों का गठन किया गया है।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 21 मई 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi के शहादत दिवस तक चलेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Read More News

झारखंड विशेष सत्र की मांग : BJP ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के संबंध में मुख्यमंत्री...

Read More