महिला आरक्षण बिल पर महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान,10 लाख पोस्टकार्ड पीएम को भेजे जाएंगे

News Saga Desk

आज रांची कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस मोर्चा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े संशोधन बिल का विरोध किया गया। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि महिला कांग्रेस की ओर से 10 लाख से अधिक पोस्टकार्ड नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे, जिनमें महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करने की मांग की जाएगी।

महिला कांग्रेस नेत्री ने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति अधिनियम बिल पेश किया गया था। अब महिला कांग्रेस की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 लाख से अधिक पोस्टकार्ड महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को पांच प्रमंडलों में बांटकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत एक पोस्टकार्ड भी लॉन्च किया गया है, जिसमें मुख्य संदेश है महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने बताया कि 4 मई को रांची में राजभवन के बाहर महिला आरक्षण बिल के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके साथ ही कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मनुवादी सोच से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार चुनावी फायदे को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को उठा रही है, खासकर उन राज्यों में जहां चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकार ने जनगणना और परिसीमन के बाद ही इसे लागू करने की बात कही थी,ल लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए इसे अलग तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव अंबा प्रसाद ने बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही कानून बन चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा। अंबा प्रसाद ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के वोट को प्रभावित करने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है।

Read More News

Read More